फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of two children who fell into the well

Chitrakoot News: कुएं में गिरे दो बालकों की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 27 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Death of two children who fell into the well
चित्रकूट। बरौंधा थाना अंतर्गत खोही गांव में सोमवार की शाम को दो बालकों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। मंगलवार को गमगीन माहौल में दोनों दोस्तों का गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

खोही निवासी धर्मेंद्र उर्फ लाला यादव (12) व हिमांशु यादव (13) के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को खेत में स्थित कुएं से पानी लेने गए थे। दोनों आपस में पारिवारिक रिश्तेदार व दोस्त भी हैं। दोनों वहीं पर खेल रहे थे। शाम को अंधेरा होने पर वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन खेत स्थित कुएं के पास आए तो बाहर एक बालक का जूता पड़ा हुआ। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो पाया कि दोनों बालकों के शव इसमें उतरा रहे थे।
विज्ञापन

बरौंधा थाना प्रभारी अभिनव सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर देखने से लगता है कि पैर फिसलने से एक बालक कुएं में गिर गया तो दूसरे ने उसकी मदद के लिए कुएं में छलांग लगा ली होगी। इस कोशिश में वह खुद भी डूब गया। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मंगलवार को जब दोनों बालकों के शव गांव पहुंचे तो मातम छा गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed