फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dealers furious over Corona's rumor, shops closed

कोरोना की अफवाह पर व्यापारियों में हड़कंप, बंद रहीं दुकानें

Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dealers furious over Corona's rumor, shops closed
फोटो- 8आर - शहर के गल्लामंडी परिसर में बैठक करते आढ़ती व मौजूद अन्य कर्मचारी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गल्ला मंडी में पल्लेदारों के परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच न होने को लेकर किसानों व अन्य कर्मचारियों में दो दिनों से हड़कंप मचा है। शुक्रवार को सभी व्यापारियों ने इस मुद्दे पर बैठक कर व्यापार का बहिष्कार कर दुकानों में ताला लगा दिया। दोपहर तक काम बंद रहा। जानकारी होते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से गल्लामंडी में प्रशासन ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगा दी।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार स्थित गल्लमंडी के पास अहिरपुरवा की बस्ती में सूरत शहर से मजदूरों के आने की बात हो रही थी, उनके परिवार के सदस्य गल्लामंडी में पल्लेदारी भी करते हैं। उसको लेकर दो दिन से अफवाह उड़ रही थी कि आने वाले मजदूरों के कारण गल्लामंडी कारोना वायरस फैल सकता है। ऐसे में गल्लामंडी में काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बात की सूचना जिले के कंट्रोल रूम में दी गई। गल्ला मंडी के व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर को बैठक की और सावधानी बरतने को कहा गया। सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं बनकट प्रधानप्रतिनिधि विद्यासागर यादव ने गल्ला व्यापारियों को जानकारी दी कि अहिरनपुरवा में आने वाले मजदूरों वनकट गांव के स्कूल में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके प्रमाण पत्र भी भेजा तब जाकर मंडी में व्यापार करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता, शिवमंगल सिंह, सत्यनारायण, गिरजा सिंह, आनंद गोयल, बृजकिशोर शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed