फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead teenager found pregnant, DNA test will be done

Chitrakoot News: गर्भवती निकली मृत किशोरी, डीएनए जांच होगी

Sat, 18 May 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dead teenager found pregnant, DNA test will be done
चित्रकूट। झाडियों में मिले किशोरी की हत्या गला घोंटकर ही की गई, लेकिन इसमें एक नया मोड आ गया है। एक नहीं दो की मौत हुई। किशोरी गर्भवती थी और उसके पेट में छह माह का बच्चा था। उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने गांव के दो युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि मंगलवार की देर रात को उसकी पुत्री रात करीब नौ बजे घर से निकली थी। वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन किया, किन्तु कुछ पता नहीं चला। बुधवार को झ़ाड़ियों में शव मिला। गुरुवार को किशोरी के पिता ने आशंका जताते हुए कहा कि गांव के दो युवकों ने पुत्री की हत्या की है। यह भी बताया कि शव को घसीटने के निशान, रस्सी मिली है। दुष्कर्म की आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से रहस्य गहरा गया है। छह माह की गर्भवती किशोरी समेत उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हुई। गला घोंटकर उसे मारने की पुष्टि हुई। मौके से रस्सी व किशोरी की चप्पल बरामद हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि गांव के धर्मेंंद्र पटेल व सुभाष पटेल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी तीन साथियों के साथ गांव छोड़कर भाग गया है। किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद से जांच का दायरा बदल गया है। अब डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed