{"_id":"66d8d0cfec14ebe435084c94","slug":"dead-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109300-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार और पेटदर्द से युवक की मौत, छह भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार और पेटदर्द से युवक की मौत, छह भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। बदले मौसम में अस्पताल में बुखार व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को तरौंहा निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। छह अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया है।
तरौंहा के छिपटहरी निवासी रामबाबू ने बताया कि उसके भाई बारेलाल (35) को मंगलवार की रात को सीने में दर्द व बुखार की शिकायत हुई। बुधवार की सुबह होने पर वह परिजनों के साथ घर में बैठा था अचानक बुखार बढऩे पर बेचैनी बढ़ी तो मौके पर बेहोश हो गया। आनन फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई थी। उसके चार पुत्रियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
इसके अलावा बुधवार को जिला अस्पताल में पहाड़ी के शिवनगर निवासी सतेंद्र कुमार व श्यामलाल, सीतापुर ग्रामीण निवासी राधेश्याम, खोही निवासी गुड़िया देवी, शिवरामपुर निवासी मुकुंदराम व पथरौडी निवासी बिट्टी देवी को उल्टी दस्त व पेटदर्द की शिकायत पर भर्ती कराया है।