फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body thrown in forest in Chitrakoot

चित्रकूट में छात्र की हत्या कर शव जंगल में फेंका 20-27-50

Sat, 25 Apr 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in forest in Chitrakoot
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अहिरी गांव निवासी कक्षा चार के छात्र की शनिवार की शाम गला दबाकर हत्या कर शव गढ़चपा के छेरिहाई जंगल में फेंक दिया गया। छात्र पिता की परचून की दुकान के लिए साइकिल से सामान खरीदने सरैंया कस्बा गया था। उसके पास मौजूद डेढ़ हजार रुपये गायब होने से पुलिस लूटपाट के दौरान वारदात होने का शक जता रही है। पुलिस का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के अहिरी गांव निवासी रामशरण विश्वकर्मा की गांव में परचून की दुकान है। उनके बेटे धनप्रसाद (12) का शव शनिवार की शाम सवा सात बजे जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। रामशरण के मुताबिक, डेढ़ हजार रुपये लेकर बेटा दुकान के लिए सामान खरीदने साइकिल से शाम साढ़े चार बजे सरैंया कस्बे के लिए निकला था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर जब खोजबीन की गई तो सरैंया-राजापुर मार्ग पर सड़क किनारे उसकी साइकिल पड़ी मिली। वहीं पर मौजूद कुछ चरवाहों ने जानकारी दी कि जंगल में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजन शव की शिनाख्त धनप्रसाद के रूप में की।
विज्ञापन

सरैंया चौकी पुलिस का कहना है कि छात्र के पास से रुपये भी नहीं मिले। पिता ने आरोप लगाया कि सरैंया पहुंचने के बाद धनप्रसाद को कुछ लोग बहला फुसलाकर राजापुर मार्ग लाए और रुपये छीनने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने भी स्वीकार किया कि कुछ लोग किशोर को राजापुर मार्ग पर लाए और यहीं पर साइकिल रखवाकर जंगल ले गए। जंगल में किशोर की जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये छीन लिए और पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर डाग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन कर जांच शुरू कर दी है। दो बहनों के बीच धनप्रसाद इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed