{"_id":"65b2abef76742ffb03014776","slug":"dead-body-of-four-year-old-child-found-in-field-accused-of-murder-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104535-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चार साल के बच्चे का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चार साल के बच्चे का शव खेत में मिला, हत्या का आरोप
Fri, 26 Jan 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। घर में खेल रहे चार साल के बच्चे का शव खेत में पड़ा मिला। परिवार ने स्वजातीय परिजनों पर हत्या कर शव फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने फॉरेंसिंक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। बच्चे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव निवासी रशीद शेख ने बताया कि उनका चार साल का पुत्र समीर अपनी मां के साथ घर में था। शाम को उसकी मां उसे घर में अकेला छोड़कर पिछवाड़े कंडे बनाने चली गईं। कुछ देर बाद जब वह लौटीं तो समीर घर में नहीं था। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बच्चे की तलाश शुरु की।
परिजनों ने इसकी जानकारी सरधुआ पुलिस को दी। पुलिस व परिजनों की खोजबीन के बाद रात लगभग 11 बजे घर से करीब 150 मीटर दूर श्याम मोहन के सरसों के खेत में समीर मृत पड़ा मिला। पिता ने बताया कि बच्चे के मुंह व नाक में खून व गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन
शव मिलने की जानकारी पर सीओ निष्ठा उपाध्याय मय फोर्स पहुंचीं। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम भी जांच पड़ताल के लिए पहुंची। मृतक के दादा अजय शेख व पिता रशीद शेख ने आरोप लगाया कि समीर की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। आशंका जताई है कि कुछ स्वजातीय परिजनों से पुराना विवाद है। उन्हीं पर हत्या करने का शक है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी फिलहाल बालक के अपहरण का मामला दर्ज है। गांव के दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। मृतक समीर दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

नाजमा का फाइल फोटो