फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of drowned student found in Shabri Falls

Chitrakoot News: शबरी जल प्रपात में डूबे छात्र का मिला शव

Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned student found in Shabri Falls
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के शबरी जल प्रपात में दोस्तों संग जन्मदिन मनाने आया महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एमबीए का छात्र शुक्रवार को सेल्फी लेने के चक्कर में डूब गया था। उसको खोजने के लिए ग्रामीणों ने मानिकपुर क्षेत्र के एमपी बार्डर पर इटवां-डुडैला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब शव ढूंढ लिया तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के एमबीए का छात्र अंबुज बागरी एमपी के सतना जिले के नागौध थाना के अमदरी गांव का रहने वाला था। शुक्रवार की दोपहर वह चार साथियों ध्रुव शर्मा, वरुण देव पटेल, विकास शर्मा के साथ शबरी जल प्रपात आया था। सेल्फी लेते समय वह प्रपात में डूब गया था। गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, छात्र को खोजने की मांग को लेकर ग्रामीणों एमपी सीमा मेेें इटवां डुडैला मार्ग के पास जाम लगा दिया था। उनका आरोप था कि शबरी जल प्रपात में डूबे युवक को खोजने में लापरवाही की जा रही है। इस पर दूसरे दिन शनिवार को तलाश की गई। उसका शव मिल गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed