फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Daughter-in-law accuses husband of father-in-law's death

Chitrakoot News: ससुर की मौत पर बहू ने लगाया पति पर आरोप

Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accuses husband of father-in-law's death
चित्रकूट। बीमारी के चलते सोमवार की देर शाम को वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की बहू ने पति पर गलत इलाज कराकर मार डालने का आरोप लगाया है। इससे परिवार में हंगामे की स्थिति बनी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तिवारी पुरवा मजरा देऊंधा निवासी आनंद तिवारी ने बताया कि उसके पिता देवराज तिवारी (80) काफी समय से शुगर व बीपी से ग्रसित थे। वह कई दिनों से खाना भी नहीं खा रहे थे। सोमवार की शाम को वह घर पर थे। अचानक बेहोश होकर वह गिर पड़े और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। जानकारी होने पर मृतक की बहू जो घटना के समय दिल्ली में थी, वह भी मंगलवार की सुबह गांव पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने जानबूझकर इलाज में लापरवाही की है। इससे ससुर की मौत हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय मय फोर्स पहुंचे और सभी को समझाकर विवाद खत्म कराया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी होगी। उधर, मृतक के पुत्र आनंद तिवारी ने बताया कि उसकी पत्नी ज्ञानमती से कई साल से विवाद चल रहा था। इससे पत्नी पांच वर्षों से दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रहती है। ज्ञानमती को सूचना हुई तो वह गांव पहुंची और उसने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed