{"_id":"6738e550f9030e98240f7efa","slug":"dap-kept-in-the-buffer-was-sent-to-the-committees-and-distributed-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111099-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बफर में रखी डीएपी समितियों में भेजकर बंटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बफर में रखी डीएपी समितियों में भेजकर बंटवाई
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएपी की किल्लत के मद्देनजर बफर में रखी 260 एमटी खाद समितियों में भेजी गई। समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की सुबह से लंबी लाइनें लगी रही। 31 समितियों में डीएपी नहीं मिली, जिससे किसान शाम को निराश होकर लौट गये।
जिले में खाद बांटने के लिए 39 केंद्र खोले गए हैं। इसमें से अधिकतर समितियों में डीएपी खत्म हो गई। इस पर डीएम शिवशरणप्पा ने बफर में रखी 260 एमटी डीएपी समितियों में भेजने के लिए निर्देश दिए। चार समितियों पहाड़ी उत्तरी, पहाड़ी दक्षिणी, बिहरावा, रामनगर में खाद भेजी गई।इसके अलावा चार अन्य समितियों कौहारी किहुंनिया, पूरबपताई, औदहा में बची डीएपी की बोरियों का वितरण किया गया।
पहाड़ी उत्तरी में खाद लेने आए किसान लवलेश पटेल, कमलेश तिवारी ने बताया कि चार दिन से खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे। आज लाइन लगाने के बाद खाद मिली है। कौहारी गांव के विष्णु यादव, केशव सिंह ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े है दोपहर हो गई है। अभी तक खाद नहीं मिली। वही जिले की अन्य समितियों में खाद नहीं मिलने से किसान निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
सहकारी समिति कर्वी में खाद लेने आए उपेश द्विवेदी ने बताया कि तीन दिन से समिति के चक्कर काट रहे हैं। डीएपी नहीं मिल रही है। सहकारिता विभाग के निबंधक आरके शुक्ला ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद बफर में रखी 260 एमटी डीएपी समितियों में भेजकर बांटी गई। शनिवार को आठ केंद्रों पर डीएपी का वितरण किया गया है।