फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoit Goppa gang associates tried to rape the woman

डाकू गोप्पा गैंग के सहयोगियों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Goppa gang associates tried to rape the woman
चित्रकूट। जेल में बंद डाकू गोप्पा गैंग के दो सहयोगियों ने पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला व उसके पति को तमंचे की बट से घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना पहाड़ी के एक ग्राम की महिला ने पुलिस को बताया कि डाकू गोप्पा गैंग के दो सहयोगी युवक रविवार की शाम को घर में घुस आए। बहू से छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की, वह दोनों चंगुल से छूटकर किसी तरह भाग निकली। उसी दौरान उसका पुत्र (महिला का पति) भी आ गया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसके सिर पर कई बार प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बचाने पहुंची बहू को भी आरोपियों ने पीटा। पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया है। जिसकी हालत गंभीर होने के पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। पीड़िता ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed