फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoit Gauri gang member nattu arrested

डाकू गौरी गैंग के सदस्य नत्थू को तमंचा समेत दबोचा

Wed, 01 Sep 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Gauri gang member nattu arrested
डाकू नत्थू यादव। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी गैंग के सदस्य नत्थू को पुलिस ने तमंचा व चार कारतूस के साथ पकड़ा है। इस पर यूपी एमपी के कई थानों में हत्या से लेकर फिरौती, अपहरण व धमकी देने के एक दर्जन मामले दर्ज हैं, गैंगस्टर व जिला बदर भी है।
विज्ञापन

सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम बरौंधा थाना प्रभारी राजेश पटेल मय हमराहियों के बरौंधा के जंगल पहुंचे। संदेह होने पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिला है। नत्थू यादव चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुकमा बुजुर्ग गांव निवासी है। डाकू गौरी गैंग का सदस्य है। इसके पूर्व वह डाकू गोप्पा गैंग का भी सदस्य रहा है। उसके साथ अपहरण फिरौती वसूलने व मर्डर में भी नामजद रहा है।
विज्ञापन

सतना एसपी ने बताया कि 2015 में बरौंधा थाना क्षेत्र में नत्थू ने डाकू गौरी व सात साथियों के साथ व्यापारी राजप्रताप शिवहरे से रंगदारी 50 हजार रुपये मांगे थे। इसी प्रकार मझगवां थाना क्षेत्र में वन निगम के फड़ मुंशी रामसाही ने डाकू गौरी गैंग पर तेंदू पत्ता तुड़ान के बदले रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर चित्रकूट एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह जिला बदर व गैंगस्टर भी है। कई बार जेल जा चुका है। इसके खिलाफ बहिलपुरवा व मारकुंडी थाने में दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed