फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoit Gauri gang demanded chauth by firing

डाकू गौरी गैंग ने मचाई दहशत, फायरिंग कर मांगी चौथ

Tue, 22 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Gauri gang demanded chauth by firing
सरैंया (चित्रकूट)। डेढ़ लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग ने सरैंया स्थित वन विभाग के पौधशाला में पौधरोपण का काम रुकवा दिया। ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर मौजूद कर्मचारियों से चौथ की रकम पहुंचाने के बाद काम करने की धमकी देकर गैंग भाग निकला। फायरिंग के दौरान ही मौजूद छह कर्मचारी भी जान बचाकर भागे। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डकैत की तलाश में जंगलों में सर्चिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गढ़चपा गडाकछार में वन विभाग के पौधशाला पर वन वाचर राजबहादुर व पांच अन्य संविदाकर्मी वन बीट पर देखरेख के लिए मौजूद थे। देर शाम को अचानक डेढ़ लाख रुपये का इनामी डाकू गौरी यादव गैंग वहां आ धमका। असलहों से लैस छह डकैतों को देख वन वाचर समेत अन्य कर्मचारी डर गए। वनवाचर ने बताया कि डकैतों ने डाकू गौरी यादव गैंग बताकर अधिकारियों को बुलाने को कहा इसके बाद धमकी दी कि जब तक मोटी रकम नहीं पहुंचाई जाएगी यहां काम नहीं होगा। इसके बाद डकैतों ने ताबडतोड़ हवाई फायरिंग की। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान ही कर्मचारी ट्रैक्टर व अन्य सामग्री छोड़कर भाग आए। उधर डकैतों के जाने के बाद डीएफओ कैलाश प्रकाश व रेंजर राधेश्याम ने पुलिस सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व भारी पुलिस बल ने गढचपा गडाकछार के जंगल में डकैतों की तलाश की। डीएफओ ने बताया कि डकैत गौरी यादव गैंग का ही नाम सामने आया है। इस मामले में बुधवार को पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी भी हालत में सरकारी काम पर अड़ंगा नहीं आने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि पुलिस सुरक्षा के साथ पौधरोपण का काम होगा। डकैतों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed