फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoit Gauri became a reward of five and a half lakhs

साढ़े पांच लाख का इनामी बना डाकू गौरी

Thu, 01 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Gauri became a reward of five and a half lakhs
चित्रकूट। डेढ़ लाख का इनामी डाकू गौरी यादव अब साढ़े पांच लाख का इनामी बन गया है। अब यह डाकू कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया और बबुली कोल के इनाम वाली श्रेणी में पहुंच गया है। यूपी शासन ने पांच लाख के इनाम की संस्तुति कर दी है। पचास हजार का इनाम मध्यप्रदेश से है। इस डाकू पर यूपी और एमपी में हत्या अपहरण, फिरौती मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डाकू गौरी जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का निवासी है। इसकी तलाश में यूपी-एमपी की पुलिस टीमें कई दिनों से लगी हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आईजी और एडीजी स्तर से इस डाकू पर इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी थी। शासन की अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अब इस डाकू पर यूपी से पांच लाख व एमपी से पचास हजार का इनाम हो चुका है। इस डाकू समेत गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। ऐसे में अब यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि साढे पांच लाख का इनामी होने के बाद डाकू गौरी गैंग का खात्मा भी जल्द हो सकता है। आईजी के. सत्यनारायण व सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस गैंग को खत्म करने के लिए हर संभावित स्थान पर पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed