फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cultural programs were held, tableaux of patriots were taken out

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, देशभक्तों की झांकी निकाली

Thu, 18 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs were held, tableaux of patriots were taken out
पहाड़ी/सरैंया (चित्रकूट)। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्यालयों और संस्थाओं में बुधवार को भी कार्यक्रम हुए। रावतपुरा सरकार संस्थान में संस्थापक रविशंकर महराज रावतपुरा ने देश के शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे में शांती देवी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। युवा कल्याण अधिकारी रीत सुंदरम, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचायर् शिवबरन त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई व अन्य देशभक्तों की झांकियां निकाली गईं। सरैयां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा, प्राथमिक विद्यालय हनुवा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह, हरीशंकर त्रिपाठी, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम उपाध्याय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रसिन में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य सीपी पांडेय के साथ शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। खोही क्षेत्र के पूर्व प्राथमिक विद्यालय बिहारा, प्राथमिक विद्यालय बिहारा, बरमपुर, संग्रामपुर, ठर्र्रा भगनपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोही में तिरंगा यात्रा निकली।
भरतकूप कस्बे में जन उद्योग व्यापार संगठन के मंदिर रोड कार्यालय में तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां व्यापारी नंद किशोर गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, मिथलेश गर्ग, कल्लू राम गुप्ता, अशोक गुप्ता, महामंत्री कृष्णकांत गुप्ता, रामबालक त्रिपाठी, शंकर सोनी, शिवकुमार, रामनरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
राजापुर के नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष आदर्श मनोज त्रिपाठी की मौजूदगी में देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन मौजूद रहे।

ईओ भोला नाथ कुशवाहा व प्रमोद द्विवेदी ने सभी का सम्मान किया। संत निरंकारी मिशन की तरफ से लोढ़वारा गांव के पास स्थित आश्रम में कार्यक्रम हुए। यहां सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed