{"_id":"67c0a6c82b112d59f10df307","slug":"crowd-of-devotees-returning-from-maha-kumbha-gathered-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-113450-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बैठे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज से श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला तेज हो गया। इससे धर्मनगरी के रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं के वाहनों की हाईवे पर लंबी लाइन लगी है। इससे कुछ समय के लिए शहर में आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन जाम जैसे हालत नहीं रहे।
राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु विमल जाखड़, अजय राठौर ने बताया कि महाकुंभ स्नान के बाद गुरुवार को रामघाट पहुंचे। मंदाकिनी में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। गुप्त गोदावरी व अनुसुइया आश्रम में अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। गुफा में जाने के लिए एक घंटे बाहर खड़े रहे।
बिहार के पटना शहर के राजन यादव ने बताया कि बुधवार को ही प्रयागराज से लौटे हैं। धर्मनगरी के तीर्थस्थानों के दर्शन करने में दो दिन लग गए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मनमोहक है। तीर्थ नगरी के मध्यप्रदेश क्षेत्र में कुछ तीर्थ स्थानों को जाने वाली सड़क खराब होने से वाहन चालक को परेशानी हुई है। अब शुक्रवार को गांव लौटेंगे। सागर शहर के सुनील कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को प्रयागराज से लौटकर हनुमान धारा का दर्शन किया। भीड़ अधिक हाेने के कारण रोपवे से पहाड़ के ऊपर जाने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इनसेट
हटा ली गई पैरामिलिट्री फोर्स
मेला क्षेत्र में वाहनों की संख्या घटने और भीड़ कम होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कई स्थानों पर तैनात पैरामिलीट्री फाेर्स हटा ली गई है। हर मोड़ पर पुलिसकर्मी भी कम हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेला दो मार्च तक रहेगा। इसके लिए जिले की पुलिस को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। अब हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं है।
इनसेट
रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़
महाकुंभ का मेला खत्म होने के बाद चित्रकूट में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। खासकर रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी है। ट्रेन के इंतजार में भी यात्रियों को विश्राम गृह पर रात गुजारनी पड़ी। प्रयागराज से लौटे श्रद्धालुओं ने भी स्टेशन पर रात गुजारी। ट्रेनों में ग्वालियर महाकुंभ मेला स्पेशल 11 घंटे देरी से चल रही है। झांसी महाकुंभ मेला ढाई घंटा, प्रयागराज महाकुंभ मेला स्पेशल ढाई घंटा व महाकौशल एक्सप्रेस छह घंटे और रिंग रेल स्पेशल एक घंटा देरी से चल रही है।