फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unlawful criminals looted one

असलहाधारी बदमाशों ने एक को लूटा

Thu, 06 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 06 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Unlawful criminals looted one
लूट - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के गल्लामंडी परिसर में फिर अज्ञात असलहाधारियों ने कैटरिंग ठेकेदार के पिता को पीटकर तीस हजार नगदी व मोबाइल लूट लिया। बदमाश पीड़ित को घायलावस्था में सड़क पर फेंककर भाग गए। आधा घंटा बाद स्थानीय लोगाें की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खटकाना निवासी मंगल रैकवार कैटरिंग ठेकेदार हैं। बुधवार रात को उसके पिता रामआसरे रैकवार कैटरिंग का सामान खरीदने के लिए कानपुर जा रहे थे। घर से पैदल स्टेशन जाते समय गल्लामंडी परिसर के कसहाई रोड गेट पर पहुंचते ही छह असलहाधारी बदमाशों ने उसे घेर लिया। वे लोग उसे पकड़ कर जेब में रखी नगदी निकालने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने तमंचा लगा दिया। उसने एक बदमाश का तमंचा पकड़कर छीनने का प्रयास किया तो तीनों बदमाशों ने उसकी लात घूंसों व डंडे से पिटाई शुरु कर दी लगभग दस मिनट तक बदमाश उसकी पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो बदमाश उसकी जेब से तीस हजार रुपये और मोबाइल छीनकर गाली देते हुए भाग गए। इसके बाद वह लगभग आधे घंटे तक वहीं पड़ा रहा। इस बीच वहां से गुजरे कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी हालत देखकर यूपी 100 व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed