{"_id":"591b37294f1c1b8a51f23012","slug":"unauthorized-tractor-on-highway-catches-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को रौंदा
चित्रकूट
Updated Tue, 16 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कॉलेज जा रहे इंटर के छात्र को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने हाईवे पर रौंद दिया। जिससे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद छात्रा की जान बाल-बाल बची। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैैक्टर बरामद किया है।
मुख्यालय के गोलतालाब कसहाई रोड़ अनीता केशरवानी का छोटा भाई कुलदीप केशरवानी (18) मंगलवार को मोहल्ले की इंटर की एक छात्रा के साथ चित्रकूट इंटर कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह इलाहाबाद रोड के हाईवे किनारे खड़े ट्रक के बगल से गुजरा तो पीछे से आए भूसा लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और छात्रा बाल-बाल बच गई। इसके बाद छात्र कुलदीप ट्रैक्टर के पहिए के नीचे कुचल गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना होते ही आस पास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और छात्र को जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चालक भी ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कोतवाल मो.शरीफ खान ने बताया कि मृतक के भाई सत्येंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
इंटर का छात्र था कुलदीप
चित्रकूट। वैसे तो कुलदीप व उसका परिवार मऊ के मोहनी गांव में रहता है। उसने हाईस्कूल की परीक्षा लालता रोड के एक कॉलेज से किया है। उसका परिणाम अभी नहीं आया लेकिन उसका शहर के सीआईसी में साइंस से इंटर में प्रवेश हो गया है।
इसी कारण वह शहर के गोलतालाब के पास रहने वाली बहन अनीता के घर चार दिन पूर्व ही आकर रहने लगा था। वह चार भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।