{"_id":"591b31ac4f1c1b7e3cf23ae0","slug":"troubleshooting-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बरपाता रहा बबुली गैंग ‘चूड़ियां खनकाती’ रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहर बरपाता रहा बबुली गैंग ‘चूड़ियां खनकाती’ रही पुलिस
Updated Tue, 16 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)।
क्षेत्र में कानून का नहीं ‘जंगलराज’ है। एक के बाद एक डाकू दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। उधर, बड़े-बड़े दावे करने वाली पुलिस हाथों में ‘चूड़ियां खनका’ रही है। लक्ष्मणपुर गांव में देर रात असलहों से लैस बबुली कोल गैंग के डकैतों ने जनवासे की घेराबंदी कर लगभग ढाई दर्जन बारातियों को असलहों की बटों, लात-घूंसों व लाठियों से अधमरा कर दिया।
डकैत आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और बारातियों के पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये भी लूटकर जंगल की ओर भाग गए। सूचना के बावजूद पुलिस घटना के लगभग ढाई घंटे बाद पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शनिवार को ही गोप्पा गैंग ने प्रधानपति को अगवा कर एक लाख की फिरौती या रायफल मांगी थी। जैसे-तैसे उसने 25 हजार रुपये देकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र गौरी रैदास की पुत्री दीपा की शादी के लिए मलहेटा राठ हमीरपुर से जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामचरण की बारात सोमवार की रात को आई थी। रात लगभग दो बजे सात लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग लगभग एक दर्जन सदस्यों के साथ वहां से गुजरा।
डकैतों ने पूरे जनवासे को घेरकर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। डकैतों ने बारातियों को पकड़-पकड़कर असलहों की बटों से पीटना शुरू किया। कुछ ने विरोध कर भागना चाहा तो डकैतों ने सबको पकड़कर जमकर पीटा।
लगभग आधे घंटे तक चली मारपीट के दौरान डकैतों ने सभी बारातियों से मोबाइल व जेब में रखी नगदी, सोने-चांदी की चेन लूट ली। इसके बाद धमकी देता हुआ गैंग जंगल की ओर भाग निकला। डकैतों के भागने पर पहुंचे कन्या पक्ष के लोगाें ने 100 यूपी और थाने में सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार लगभग ढाई घंटे बाद पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय सिंह, यूपी 100 और पांच एंबुलेंस वाहन घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार धावा बोलकर फायरिंग करने व लूट करने वाला डाकू बबुली कोल गैंग ही था। गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों के साथ दुल्हन के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बारातियों को सुरक्षित गांव के बाहर भेजा गया और गांव में पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
इनसेट
डकैतों की पिटाई से घायल बाराती
चित्रकूट। मटेहला मझगवां राठ हमीरपुर निवासी हीरालाल (70) पुत्र गोताली, धोरेम (74) पुत्र धनदव, राजू (20) पुत्र खेमचंद्र, बिठार राठ निवासी पुल्लू (60) पुत्र गोडा, छेरूअनी अलीपुरा छतरपुर मप्र निवासी गणपति (72) पुत्र जम्मन, बिवांर महोबा निवासी जयराम (35) पुत्र आनंद, छेडीवार हमीरपुर निवासी रामप्रकाश (18) पुत्र बरदानी, मलहेटा राठ निवासी हरीराम (50) पुत्र श्रवण, मानसिंह (20) पुत्र कल्लू, फुत्तू (20) पुत्र गोडा, लखन (35) पुत्र गोविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा लगभग दो दर्जन अन्य बारातियों को लाठी-डंडे की मामूली चोंटे आईं। उन्होंने भयवश इलाज नहीं कराया और राठ जाने की जल्दबाजी में दिखे।