फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three burnt bodies found on the mountain

पहाड़ पर मिले तीन जले शव

Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three burnt bodies found on the mountain
police demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे थर पहाड़ पर सोमवार देर शाम को तीन जले शव मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें एक की शिनाख्त थरपहाड़ के पास मध्य प्रदेश के नयागांव निवासी मुन्ना यादव पुत्र पूरन के रूप में हुई है। दो के  बारे में आशंका है कि वे टेडी गांव के निवासी हैं। इन तीनों का डाकू ललित पटेल गैंग ने बीते दिनों अपहरण किया था।

 जानकारी के अनुसार चित्रकूट-बंादा की सीमा क्षेत्र के पास स्थित नया गांव मध्य प्रदेश  क्षेत्र के थर पहाड़ में तीन शव अध जले स्थिति में मिले। नया गांव थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। मुन्ना के शव की शिनाख्त हो गई है। बाकी दो शव है या कुछ और है इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। रात होने और आग से जले होने के कारण यह स्पष्ट नहंी है। पुलिस जांच में जुटी है। टेडी गांव से भी दो युवक कई दिनों से लापता हैं। सतना एसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि डाकू ललित पटेल पर ही मुन्ना के अपहरण कर रंजिशन हत्या करने का शक है। हलांकि मृतक के परिजनों ने अपहरण की जानकारी मप्र पुलिस को नहीं दी थी। अन्य सूत्रों से मुन्ना के गायब होने की जानकारी जरूर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed