फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man jumped ahead of the train

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 21 Apr 2017 10:50 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 21 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped ahead of the train
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amarujala
चित्रकूट। पत्नी के मायके से न आने से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


    मुख्यालय के शंकर बाजार खटकाना निवासी शिवप्रकाश उर्फ चुनका (25) पुत्र ननकू की मां गहरीदेवी ने बताया कि पांच दिनों से उसका पुत्र पत्नी को विदा कराकर लाने के लिए पांच दिनों से ससुराल लम्हेटा में था। कई बार फोन से बातचीत हुई तो उसने बताया कि ससुरालीजन अभी पत्नी को विदा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे नाराज होकर वह गुरुवार की रात को लौट कर घर आ गया और शुक्रवार को तड़के कोतवाली क्षेत्र के भैरोंपागा रेलवे पुल के पास रेल पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

     जीआरपी थानाध्यक्ष हरिविलास ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी विमला देवी अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। मृतक पांच भाइयों में मझला था। उसके बड़े भाई की पहले दुर्घटना में मौैत हो चुकी है। मृतक भी मुख्यालय के शंकर बाजार नहर के पास पान की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed