{"_id":"49a55dbddb642e0750e4b5e6e4a8efd4","slug":"the-police-arrested-the-gunman-escaped-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार डकैत को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा से फरार डकैत को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 28 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
डकैत बलखड़िया गिरोह के हार्डकोर सदस्य और 15 हजार का ईनामी डकैत चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल (बरुई) को पुलिस ने बुधवार रात को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।
विज्ञापन
चार साल पूर्व पेशी से लौटते समय खुरहंड (बांदा) के पास सिपाहियों की सरकारी राइफल लूट कर फरार हो गया था। उधर, गैंग के एक मददगार को पुलिस ने दबोच कर तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
बुधवार को शाम भरतकूप चौकी प्रभारी अपने हमराही सिपाहियों के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिग कर रहे थे। हड़हा-मानपुर मोड़ के पास चार संदिग्ध लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस कर्मियों के पीछा करने पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी आरबी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल (बरुई) है।
वह चार साल पूर्व पेशी से लौटते समय खुरहंड (बांदा) के पास सिपाहियों की सरकारी राइफल लूट कर फरार हो गया था। उस पर 15 हजार रुपए का ईनाम था। उसके पास से एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि दूसरा शिवफूल पुत्र कालू प्रसाद (बगहिया) है। उसके पास से 12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।