{"_id":"5b2407ff4f1c1bf67a8b568d","slug":"the-main-culprit-caught-in-the-dead-body-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव खेत में गाड़ने वाले मुख्य आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव खेत में गाड़ने वाले मुख्य आरोपी पकड़ा गया
chitrakoot
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी चंदन सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जेसीबी चालक की हत्या कर शव खेत में गाड़ने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 25 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक और आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को कौशांबी जिले के पश्चिम सरीरा गुराजू थाना बाकरगंज निवासी चंदन सिंह पुत्र मानसिंह को मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के सामने से पकड़ा गया है। इसने अपने ही जेसीबी चालक बंधौइन चुनहापुरवा निवासी धीरज की हत्या कर शव बेड़ी पुलिया के पास खेत में गड़वा दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 20 मई को खेत खुदवाकर शव बरामद किया था और इस मामले में चंदन समेत चुनहापुरवा निवासी राजेश कुमार को नामजद किया था। जिसमें राजेश को 22 मई को ही जेल भेज दिया गया था लेकिन मुख्य आरोपी चंदन फरार चल रहा था। जिसे गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
इनसेट
शराब पिलाकर बालू के ढेर में दाबा
चित्रकूट। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारे चंदन सिंह ने बताया कि उसका चालक धीरज अक्सर उसकी बहन की पुत्री को परेशान करता था। एक दिन रंगे हाथ पकड़ने पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 18 मई की शाम को गांव के पास ही चंदन ने धीरज को बुलाकर खूब शराब पिलाई फिर ट्रैक्टर में बैठकर गांव से बाहर आए। एक बालू डंप वाले स्थान पर उसे ढकेल कर उसे बालू में गाड़ दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि होने के बाद राजेश के साथ मिलकर ट्रैैक्टर में मिट्टी के बीच उसके शव को लाकर बेड़ी पुलिया के पास वाले खेत में गाड़ दिया था।