फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Straw in the presence of SDM police station

एसडीएम थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ पथराव

Tue, 18 Sep 2018 11:16 PM IST
chitracoot
chitracoot Updated Tue, 18 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Straw in the presence of SDM police station
Illegal sand mining - फोटो : amarujala
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले के कई इलाकों में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बारिश थमने के बाद कई नदियों के किनारे बालू खनन हो रहा है। नहरा गांव के पास बागे नदी से बालू खनन करने वालों को पकड़ने के लिए प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने राजापुर एसडीएम के अलावा पहाड़ी थाने की फोर्स की मौजूदगी में पथराव कर घेराबंदी की। कुछ ग्रामीणों ने सीधे पहाड़ी थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। दूसरे दिन भी पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
  पहाड़ी थाने के नहरा गांव के पास रविवार की रात खनन माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में राजापुर एसडीएम व जिला खनिज अधिकारी के वाहनों को घेरकर खनन करने वालों को छुड़ा लिया। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब पूरी टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया तो डीएम विशाख जी अय्यर को जानकारी दी गई। जिसके बाद देर रात लगभग दो बजे एसपी मनोज कुमार झा ने भारी पुलिस बल गांव भेजा। कई पुलिस वाहनों को आता देख ग्रामीण एक ट्रैक्टर व पकड़े गए पांच अन्य ग्रामीणों को छुड़ा ले गए। हैरत की बात यह थी कि इस दौरान पूरे समय तक पहले से ही पहाड़ी थानाध्यक्ष व उनके हमराही मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

नहरा के अलावा कलवारा बरेठी व सगवारा गांव किनारे से बालू खनन जारी है। कई ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस काम में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। आरोप लगाया कि जिस मुखबिर ने प्रशासन को अवैध खनन की सूचना दी उसके परिजनों को पहाड़ी थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने बुलाकर तगड़ी डांट पिलाई है। इस मामले में थानाध्यक्ष उदयप्रताप ने कहा कि पुलिस की अवैध खनन मेें कोई भूमिका नहीं है। जैसे ही इसकी सूचना मिलती है तो संबंधित विभाग के साथ छापेेमारी कर कानूनी कार्रवाई की जाती है। रविवार की रात को ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया तो वह कुछ पीछे रह गए थे जैसे ही वह पहुंचे तो ग्रामीण भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पोकलैंड एक ट्रैक्टर पकड़ा
भरतकूप। खनिज विभाग ने मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर चौकी क्षेत्र के रौलीकल्याणपुर गांव के पहाड़ के पास छापेमारी की। मौके से दो पोकलैंड मशीन पकड़ी गई है। चालक व अन्य लोग भाग निकले थे। शिवरामपुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने दहनी जंगल के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया चालक मौके से भाग निकला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed