{"_id":"58f6462e4f1c1b38744725b7","slug":"sentenced-to-send-obscene-messages-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील मैसेज भेजने वाला सिपाही कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील मैसेज भेजने वाला सिपाही कोर्ट में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिपाही से एकतरफा प्यार जताते हुए अश्लील मैसेज भेजने, धमकाने, घूरने वाले सिपाही का मेडिकल कराया गया। उधर, शिकायत करने वाली महिला सिपाही का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी सिपाही को अदालत में हाजिर किया गया जहां कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार महिला सिपाही का एसडीएम के सामने बयान कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाने में तैनात सिपाही सलमान बाबू पुत्र मो. हमीद निवासी केरिया सनगिवां बिधनू कानपुर देहात मऊ थाने में तैनात एक महिला सिपाही से एकतरफा प्यार करता था। महिला सिपाही के अनुसार वह अक्सर उसे मोबाइल पर मैसेज भेजता और मना करने पर धीरे-धीरे अश्लील मैसेज भेजने लगा।
जिसका विरोध कर अधिकारियों को जानकारी देने की धमकी दी तो सिपाही एक दिन मऊ में उसके कमरे मेें आकर छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। महिला ने सीओ से इसकी शिकायत भी की तो आरोपी सिपाही धमकी देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी सीओ ने पुलिस अधीक्षक को दी। जिस पर एसपी डीपी सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। मऊ प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर धारा 354 डी, 457, 380, 504, 506 और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मामले की जांच कर रहे बरगढ़ थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि आरोपी सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे जमानत मिल गई है। उधर, मऊ प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला सिपाही का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही एसडीएम के सामने बयान दर्ज होंगे।