{"_id":"58f3ad944f1c1b3874470aae","slug":"roadways-bus-driver-beats-young-men-aboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक की कार सवार युवकों ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस चालक की कार सवार युवकों ने की पिटाई
चित्रकूट
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
घायल रोडवेज बस चालक और घटनास्थल पर मौजूद अन्य
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(चित्रकूट)। हाइवे पर ओवरटेक के दौरान वैगनॉर के अनियंत्रित होने से नाराज कार सवारों ने रोडवेज बस चालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को मुख्यालय से जीरो रोड डिपो एसी जनरथ बस इलाहाबाद की ओर जा रही थी। पुलिस लाइन के आगे एक वैगनार से बस चालक ने ओवरटेक किया तो अनियंत्रित वैगनार सड़क किनारे गढ्डे में जाते-जाते बची। जिससे नाराज कार चालक व सवारों ने बस का पीछा शुरू किया।
दोनों के बीच आगे निकलने की होड़ मची रही। मऊ बस स्टैंड पहुंचने के पहले ही कार ने ओवरटेक कर बस रुकवाई। इसके बाद कार सवार युवकों ने बस चालक को नीचे उतार कर पिटाई शुरु कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर आई और दोनों पक्षों को थाने लाई। इसके बाद बस चालक अनूप कुमार राय पुत्र जवाहर लाल निवासी बरौली घूरपुर इलाहाबाद का सीएचसी में इलाज कराया गया। कार सवार जसरा निवासी संदीप केशरवानी ,सतीश केशरवानी पुत्रगण छेदीलाल और चंदौली निवासीअखिलेश सिंह पुत्र विभूति ने आरोप लगाया कि बस चालक ने साइड न होने पर भी जबरन ओवरटेक किया।
बस चालक ने बताया कि काफी देर से वह साइड मांग रहा था लेकिन कार चालक साइड नहीं दे रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बस को आगे रवाना करा दिया गया है।