फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report of the Madhya Pradesh government seeking absconding tiger killers

बाघ के हत्यारों के फरार होने की मध्य प्रदेश सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
chitrakoot Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Report of the Madhya Pradesh government seeking absconding tiger killers
बाघ की हत्या के आरोपियों को तलाश करती मझगवां मप्र की पुलिस। - फोटो : amarujala
चित्रकूट। प्यासे बाघ की हत्या में तीन आरोपियों के वन विभाग की अभिरक्षा से फरार होनेे के बाद दूसरे दिन मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग से रिपोर्ट तलब की है। इधर चार टीमें लगातार यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र से सटे कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। इस मामले में अब तक रेंजर समेत छह लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है। अभी कई और पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

  गौरतलब है कि 12 मई की रात को जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के अमिरती वन बीट मझगवां में कुछ लोगों ने तालाब के पास करंट प्रवाहित तार लगाकर बाघ का शिकार किया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने सात ग्रामीणाें पर शक जताया। जिसमें चार के खिलाफ मझगवां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 मई को इनमें राजेश मवासी, रज्जन कोल व जोला चौधरी को गिरफ्तार किया गया था जबकि चौथा आरोपी अनिल कोल फरार है। इन तीनों को बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। बुधवार की देर रात को ही यह तीनों मझगवां वन विभाग के रेस्ट हाउस के रोशनदान की खिड़की तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

  इस मामले में अब वन विभाग ने मझगवां पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
डीएफओ सतना राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि चार टीमें बनी हैं। जो यूपी-एमपी क्षेत्र के जंगल व गांव में आरोपियों की तलाश कर रही है। संभावना है कि तीनों अभी जंगल क्षेत्र में ही हैं। यूपी क्षेत्र की सीमा सटी होने के कारण यह उस क्षेत्र में जा सकते हैं। चित्रकूट वन विभाग व पुलिस टीम से भी मदद मांगी गई है। जल्द ही तीनों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। उधर मुख्यमंत्री कार्यालय से बाघ के शिकार व आरोपियों के फरार होने की पूरी रिपोर्ट सतना प्रशासन से मांगी गई है। इसे लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा है। अब तक इस मामले में एक रेंजर, तीन वन रक्षक व दो संविदा कर्मी पर कार्यवाही हो चुकी है लेकिन पूरी संभावना है कि अभी कई और पर भी शासन प्रशासन की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना लेकर जाने वालों से पूछताछ
चित्रकूूट। रिमांड के दौरान वन विभाग की अभिरक्षा से तीन आरोपियों के फरार होने के मामले में जानकारी यह भी मिली है कि बुधवार की रात ही राजेश मवासी व रज्जन कोल के परिजन भी खाना लेकर आए थे। काफी देर तक वह आरोपियाें के साथ थे। मझगवां पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के कई परिजनों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed