फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ran from the bank with twenty thousand women

बैंक से बीस हजार लेकर भागी महिला

Tue, 09 Aug 2016 10:21 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 09 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ran from the bank with twenty thousand women
PNB Bank Robbery - फोटो : amar ujala

मुख्यालय के स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में दूध विक्रे ता के बैग से एक महिला ने बीस हजार पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में महिला को रूपए निकालते देखा गया लेकिन अभी तक उसकी पहचान नही हो सकी।

विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी राममिलन पुत्र दयाराम ने बताया कि वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार को वह मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से धन निकालने आया था।
विज्ञापन


उसने खाते से 28 हजार निकाले और बैग में बीस हजार रखकर शेष आठ हजार के 500 के फु टकर नोटों में लेने को दूसरे काउंटर पर गया। इसी बीच कांउटर के पास खड़ी महिला ने उसके बैग की चैन खोलकर बीस हजार निकाले और भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध विक्रेता ने बताया कि भनक लगते ही वह पलटा लेकिन तब तक महिला भाग चुकी थी। घटना की जानकारी स्टाफ व मैनेजर को दी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें एक

महिला बैग खोलकर रूपए निकालते दिखाई पड़ी। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दी गई।

पुलिस व मैनेजर ने महिला को पहचानने का प्रयास किया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मैनेजर डीके निगम ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिया जाएगा। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed