फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police claim spouse Had five killed

पुलिस का दावा पति-पत्नी ने की थी पांच की हत्या

Fri, 28 Apr 2017 11:03 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 28 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र में चार बच्चों और उनकी मां की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंकने के मामले का पुलिस ने अपने स्तर पर खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अमान गांव के अवधेश ने ही अपनी पत्नी मंटू देवी के साथ मिलकर पांचों की हत्या की। आरोपी पति-पत्नी फरार हैं।

उनके परिजनों से लेकर गांव के लोग भी धीरे-धीरे जुबान खोलने लगे हैं।
मंगलवार की सुबह राजापुर क्षेत्र के सिकरी व अमान गांव के पास दो बोरे में चार बच्चों और बुधवार को इन्हीं बच्चों की मां का बोरे में बंद शव तालाब में मिलने से सनसनी फैली है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गुजरात में काम करने के दौरान अवधेश यादव का बिहार की रानीदेवी से प्रेमप्रसंग हो गया।

दो साल तक दोनों के बीच गहरे रिश्ते होने के बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसके बाद महिला रानी देवी ने अवधेश से गांव चलकर बच्चों सहित वहीं रहने की जिद की। जिस पर वह 18 अप्रैल को आया लेकिन गांव न जाकर वह राजापुर में ननकू मास्टर के घर में किराए से रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 को वह बच्चों व रीना को लेकर चित्रकूट घूमने निकला और फिर 24 की रात को राजापुर से पगडंडी के रास्ते सभी को लेकर अमान में अलग बने घर में ले आया जहां उसकी पत्नी मंटू देवी भी मौजूद थी।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार रानी ने उसकी दूसरी पत्नी बनकर गांव में ही रहने की जिद की। जिस पर योजनाबद्ध तरीके से अवधेश व मंटूदेवी ने मिलकर सभी को मार डाला। यह भी आशंका जताई गई है कि लगातार पांच मर्डर के दौरान कोई शोर नहीं हुआ तो कहीं पांचों को पहले खाने में कुछ जहर आदि तो नहीं दिया गया या फिर उनके सोने के बाद घटना अंजाम दी गई।


यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। महिला पर तेजाब डालने का कारण उसकी पत्नी मंटू की ईर्ष्या माना जा रहा है। यह भी दावा है कि इसके बाद वह मंटू के साथ मिलकर ही बाइक से बारी बारी से तीनों बोरों को गांव के आस-पास फेंककर गायब हो गया। अवधेश ने परिजनों से अलग घर बनवा रखा है और यह घर तालाब से बेहद नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed