फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pistol-wielding guards caught trying to steal

तमंचे की नोंक पर गार्ड को पकड़ चोरी का प्रयास

Sun, 05 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 05 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pistol-wielding guards caught trying to steal
एआरटीओ कार्यालय में टूटा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एआरटीओ कार्यालय के सुरक्षाकर्मी को पीटकर अलमारी में रखी नगदी लूटने का प्रयास किया। असफल रहने पर बदमाश भाग निकले। कार्यालय के लिपिक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय में शनिवार की रात को सुरक्षाकर्मी कमलेश मिश्रा ड्यूटी पर था। उसने बताया कि दो बदमाश आए और उसे पकड़कर मुंह दबा लिया और एक बदमाश तमंचे की नोंक पर उसे अंदर ले गया।
विज्ञापन



इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाशों ने कैश चेस्ट तोड़ने का प्रयास किया। असफल रहने पर कंप्यूटर व अलमारी में रखी अन्य सामग्री को तोड़ दिया। इसके बाद  दोनों भाग गए। कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक रामसूरत ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed