फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On the second day, the survivors of the daku gang talked about

दूसरे ही दिन डाकू गैंग के बचे सदस्यों ने बोला धावा

Wed, 10 May 2017 11:30 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 10 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the second day, the survivors of the daku gang talked about
डाकू राजू का मृत शरीर और उसके गैंग का एक और साथी मृत अवस्था में
चित्रकूट। मारे गए डाकू राजू ठाकुर गैंग के बचे सदस्याें ने हुडा गांव में दोबारा धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई तो गैंग भाग निकला लेकिन दहशत छोड़ गया। आशंकित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक और कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


भरतकूप चौकी क्षेत्र के हुडा गांव में रविवार की शाम को इनामी डाकू राजू ठाकुर गैंग ने धावा बोलकर एक माह पूर्व अपहृत किए गए ओंकार यादव से फिरौती के बकाया 50 हजार रुपए मांगे थे। जिसे न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। सूचना के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंची थी। इसके दूसरे दिन  पड़ोस के गांव भगवतपुर में ग्रामीणों ने इस गैंग के सरगना को पीट-पीटकर मार डाला लेकिन अन्य सदस्य भागने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली पहुंचे हुडा निवासी ओंकार यादव व छोटे लाल के साथ आधादर्जन ग्रामीणों ने बताया कि इस डाकू गैंग के बचे सदस्यों को पुलिस का खौफ नहीं है। सरगना के मारे जाने के बाद से गैंग की कमान राजकुमार यादव ने संभाल ली है और दूसरे ही दिन मंगलवार की देर शाम को गैंग के चार सदस्य हुडा गांव आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैतों ने फिरौती की बाकी रकम भेजने की बात ओंकार यादव के घर के सामने कही। ग्रामीणों ने बताया कि डकैतों के आने की सूचना पर सभी ग्रामीण एकजुट होकर आगे बढ़े तो गैंग जंगल की ओर लौट गया है लेकिन खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने गांव में सुरक्षा की मांग की है।

इनसेट
पुरानी दुश्मनी के चलते आरोप
चित्रकूट। भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि डाकू राजू के मारे जाने के दूसरे दिन बचे गैंग का हुडा गांव पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों ने नहीं दी है। बुधवार की दोपहर को बताया गया कि डाकू गांव आए थे। गैंग के बचे सदस्यों में राजकुमार यादव के गैंग सरगना की बात कही जा रही है जो सही नहीं लगती। राजकुमार शायद राजू का दोस्त तो है लेकिन डाकू के रूप में गैंग में रहने की पुष्टि नहीं है।

 
ग्रामीणों को दे रहे हैं सुरक्षा
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि हुडा गांव में डाकू राजू ठाकुर गैंग के बचे सदस्यों का दूसरे ही दिन धावा बोलने की बात सही नहीं है। अपहृत ओंकार की राजकुमार से कोई पुराना विवाद है और राजकुमार कभी कभार राजू से मिलता था। जिसे लेकर यह आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ग्रामीणों को सुरक्षा दे रही है। हुडा गांव में देर शाम से लेकर रात भर नियमित पुलिस गश्त कर रही है। किसी भी बचे डाकू को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed