फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mid-to serve alcohol after being moribund

शराब पिलाने के बाद अधेड़ को मरणासन्न किया

Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mid-to serve alcohol after being moribund
अस्‍पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गोबरिया गांव में शराब पिलाने के बाद ग्रामीण ने अधेड़ को जमकर पीटा और मरणासन्न छोड़ भाग गये। रात भर अधेड़ पुरवा में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणोें ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। सभी ने मिलकर उसे जिला अस्पताल  में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। घायल के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं लोगों ने बताया कि अधेड़ प्रेम प्रसंग का विरोध करता था।
विज्ञापन



 गुरुवार की सुबह गांव के लवलेश कुमार पुत्र शंभू ने बताया कि बुधवार की रात को उसके बड़े भाई बच्चू (40) अपने रिश्तेदार छोट्टन के बच्चों से मिलने घर जा रहा था तभी रास्ते में मिले छोट्टन के बड़े भाई किशोरी लाल पुत्र रामलाल ने उसे बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन



लहुलुहान अवस्था में ही उसे पुरवा किनारे फेंककर भाग गया। सुबह छोट्टन की पत्नी ने घर के पिछवाड़े घायलावस्था में बच्चू को देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी होेते ही वहां ग्रामीण एकत्र हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी किशोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। यह मामला गांव में कुछ प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा बताया गया है। जिसका आरोपी किशोरी विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed