फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lord Krishna-Radha's statues stolen from the temple

मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण-राधा की मूर्तियां चोरी

Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 09 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna-Radha's statues stolen from the temple
चोपड़ा तालाब के पास स्थित मंदिर से मूर्तियां जो चोरी हुई हैं। - फोटो : amarujala
धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित चोपड़ा तालाब के पास बने मंदिर से चोरों ने तीन अष्टधातु की मूर्तियां पार कर दी हैं। जिसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच कर बताया कि मामला संदिग्ध है। मूर्तियां पीतल की होने की संभावना है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चोपड़ा तालाब के पास बने मंदिर के पुजारी विनोद दास ने बताया कि मंदिर में कुल 17 छोटी बड़ी मूर्तियां हैं। जिसमें दो भगवान श्रीकृष्ण व एक राधाजी की मूर्ति चोरों ने बीती रात दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली है। सोमवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। मंदिर के महंत जगतदास ने बताया कि पुलिस सूचना दी गई है। सीतापुर चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि मामला संदिग्ध है। मूर्तियां पीतल की लगती हैं लेकिन अभी इसे अष्टधातु की ही मानकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed