{"_id":"576447294f1c1b872011b72c","slug":"janitor-s-kidnapping-demanded-a-ransom-of-six-hundred-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार का अपहरण, छह लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार का अपहरण, छह लाख की फिरौती मांगी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
रैपुरा थानाक्षेत्र के लौधरा बरेठी निवासी चौकीदार का अज्ञात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। 24 घंटे से लापता चौकीदार के परिजनों ने बताया कि मोबाइल से फोन कर बदमाशों ने छह लाख की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन
लौधरा निवासी नत्थू का पुत्र सोमराज (40) एक अन्य युवक के साथ रामनगर के पास बनी गल्लामंडी की बिल्डिंग में चौकीदारी करता है। गुरुवार को वह ड्यूटी पर गया। वहीं से अज्ञात लोग आए और उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन
उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मोबाइल पर फोन आया कि छह लाख का इंतजाम करो, उसके पुत्र को छोड़ दिया जाएगा। जिसकी सूचना रैपुरा थाने में दी गई है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि युवक एक दिन पहले रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जो अभी तक नहीं लौटा है। उसके परिजनों ने अभी तक अपहरण की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
