फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Including two women killed by fire in mysterious circumstances

संदिग्ध अवस्था में आग से महिला समेत दो की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 24 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Including two women killed by fire in mysterious circumstances
पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी की मौत के बाद बिलखते पति रामप्रकाश को ढ़ांढ़स बंधाता परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्र के दो गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला समेत दो की आग से झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार रैपुरा थानाक्षेत्र के खजुरिहा गांव निवासी सुनीता (30)पत्नी रामप्रकाश सोमवार की रात को घर के एक कमरे में आग लगने से बाहर नहीं निकल पाई और झुलस कर मौत हो गई। मृतका के ससुर हुबलाल ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद बहू सुनीता अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंदकर सो गई। सास नाती को गोद में लेकर घर के गेट पर बैठी थी। पति दिल्ली में मजदूरी करता है। अचानक कमरे से धुआं निकलता देख आस पास के लोगों ने किसी तरह अंदर जाकर देखा तो महिला

पूरी तरह जल गई थी। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को पति दिल्ली से आया और पुलिस सूचना दी। मृतका के दो पुत्र एक पुत्री है। घटना की सूचना पर मृतका के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि आग लगने से मौत होने की सूचना मिली है। वहीं राजापुर थानाक्षेत्र के बरद्वारा गांव में आग से झुलसे ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरद्वारा निवासी गणेश (43) पुत्र मुन्ना सोमवार की रात को घर में ही अज्ञात कारणों के चलते आग से झुलस गया।
विज्ञापन



गंभीर हालत में परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव ले गए। थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि मंगलवार को घटना की जानकारी मिली थी लेकिन किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। आग लगने का कारण परिजन नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed