फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the case of a woman suspected death from the fire burning

संदिग्ध दशा में महिला की आग से जलकर मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 27 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
In the case of a woman suspected death from the fire burning
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। घर में संदिग्ध अवस्था में महिला की आग से जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति पर मारपीट कर मार डालने का आरोप लगाया जबकि ससुरालीजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती थी जिससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है। जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पति घर से गायब मिला।    मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया धरउआ निवासी बद्री यादव की पुत्री गीता (32) का विवाह दस साल पहले राजापुर थाना क्षेत्र के सोतीपुरवा निवासी कुशल यादव पुत्र कुंवारे के साथ हुआ था। शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद महिला ने मिट्टी का तेल शरीर में डालकर आग लगा ली। घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग दौड़कर आए तो महिला को जलता देख आग बुझाने का प्रयास किया। परिजन उसे इलाज को जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, मौके से पति कुशल भाग निकला। उसके बड़े भाई महेश यादव ने बताया कि उसके भाई की कुछ आदतें खराब थीं। अक्सर खेती की जमीन बेचता था और नशे की हालत में रहता था जिसका विरोध बहू करती थी तो दोनों के बीच मारपीट होती थी। इस घटना के पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।  इधर घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके से तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका की मां सुशीला व चाची गेंदिया देवी ने आरोप लगाया कि दामाद ने ही उसे मार कर आग लगाई है। इसके बाद वह भाग गया। शादी के बाद से ही उसे कई बार मारा पीटा है। हाल में 14 अगस्त को भारी बारिश के दौरान उसकी पुत्री को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था जिससे सारी रात वह बारिश में भीगती रही। इसके बाद जानकारी होने पर जेठानी उसे अपने घर ले गई थी। मृतका के एक पुत्री शिखा व एक पुत्र सत्यम है। इस घटना के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। उधर, राजापुर थानाध्यक्ष शैल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। थाने आकर घटना के बारे में बताया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह सही है कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed