फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   High school student's body hangs from tree

हाईस्कूल की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 30 Aug 2017 10:20 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 30 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
High school student's body hangs from tree
डेमो
चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर पहाड़ में हाईस्कूल की छात्रा का शव पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को कुछ स्थानीय लोगों ने लालापुर पहाड़ के ऊपर बने वाल्मीकि आश्रम के बगल में दुपट्टे से फांसी पर लटकी लाश को देखा। जिस पर यह सूचना ग्राम प्रधान बगरेही श्लोक कुमार को दिया। जिन्होंने सूचना थाना रैपुरा पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर लाश से दस कदम दूर छात्रा का कॉलेज बैग मिला। जिसमें मिली किताब से छात्रा का नाम गुड़िया देवी और स्व. रघुबीर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ी लिखा मिला। इस पते के आधार पर लड़की की शिनाख्त की गई। जिसमें पता चला कि मृतका गुड़िया देवी (17)पुत्री  सोहन लाल निवासी ढढिया हरदौली थाना राजापुर के रूप हुई। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस लड़की एक मोटर साइकिल में दो लड़कों के साथ देखा गया था।  मोटर साइकिल वाले लड़के चले गए। मंदिर के नीचे एक पैर का जूता सफेद रंग का मिला है। रैपुरा थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही लगती है। इतनी दूर आकर यहां आत्महत्या करने के पीछे के कारण की जानकारी फिलहाल अभी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के और कारण की जानकारी स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed