फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hatya ke prayaas ke muljim ko lagee golee, bhartee

हत्या के प्रयास के मुल्जिम को लगी गोली, भर्ती

Mon, 08 Apr 2019 11:27 PM IST
chitrakoot Published by: संतोष भदौरिया Updated Mon, 08 Apr 2019 11:27 PM IST
सार

घायल ने तीन के खिलाफ दी तहरीर,  पुलिस बोली षडयंत्र के तहत चलाई गोली

विज्ञापन
hatya ke prayaas ke muljim ko lagee golee, bhartee
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने के बाद घायल युवक । - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरैंया/रामनगर। युवक को गोली लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने विरोधियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक अपराधी किस्म का है। जिस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। षडयंत्र के तहत गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांधी के नटों के डेरा में मुजीम (30) पुत्र गिल्ला को तमंचे से बांये हाथ में गोली लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह रविवार देर रात को शौच के लिए गया था। तभी गांव के ही शमशाद, साहिद अली व बल्ला से पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी। जानकारी होने पर घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घायल के पिता ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रैपुरा के एसओ शेषमणि ने बताया कि शमशाद ने मुजीम पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में समझौते को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। सुलह न होने पर जानलेवा हमला किया है। थानाध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया कि मुजीम अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिस पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसके खिलाफ  चल रहे 307 के मुकदमे का वह खुद दबाव बना रहा था। समझौता न होने पर उसने खुद को गोली मारकर षडयंत्र रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल ने तीन के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस बोली षडयंत्र के तहत चलाई गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed