{"_id":"582f4fc34f1c1b59369014c1","slug":"grandmother-and-father-were-home-with-urmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी और पिता के साथ घर गई नन्ही उर्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादी और पिता के साथ घर गई नन्ही उर्मी
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
घायल उर्मी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली मां की दो वर्षीय पुत्री उर्मी की हालत में दूसरे दिन सुधार हुआ तो अस्पताल पहुंचे पिता व दादी डाक्टरों की सलाह लेकर सीधी (एमपी) ले गए। परिजनों ने बताया कि पति के साथ पूना जाने से मना करने पर वह बिना बताए पुत्री को लेकर घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह कालूपुर रेलवे पटरी के पास सीधी मप्र की वेदवती ने मासूम बालिका के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाई थी जिससे बालिका छिटककर दूर जा गिरी और उसकी जान बच गई लेकिन मां की मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय आए पति सोनू साकेत व उसकी मां पोस्टमार्टम कराकर शव गांव ले गए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती बालिका उर्मी को भी इलाज के बाद घर ले गए। जिला अस्पताल के डा. आरके गुप्ता ने बताया कि बालिका के सिर पर कोई गहरी चोट नहीं थी। कुछ स्थानों पर छिलने के निशान हैं लेकिन वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन