{"_id":"58839f784f1c1b1a6eefe1d7","slug":"fine-robber-made-ten-and-55-thousand-prize-goppa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू ललित दस और गोप्पा बना 55 हजार इनामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू ललित दस और गोप्पा बना 55 हजार इनामी
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के मंदिरों में धावा बोलकर फिरौती वसूलने वाला 50 हजार का इनामी डाकू गोप्पा पर पांच हजार का और इनाम बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा डाकू ललित पर भी दस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया।
यूपी क्षेत्र के पहाड़ी, राजापुर, रैपुरा से लेकर बहिलपुरवा व मारकुंडी थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में कभी शिक्षकों को धमकी देकर रंगदारी वसूलना तो कभी सरकारी काम में कमीशन मांगने वाले डाकू गोप्पा पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
इस पर राइफल लूट और चार हत्याओं की रिपोर्ट दर्ज है। अब यह डाकू मप्र क्षेत्र की ओर भी सरगर्मी बढ़ा रहा है। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के क्षीरपुर गांव से रामगोपाल नामक युवक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की घटना के बाद शनिवार को मप्र पुलिस ने इस पर पांच हजार का इनाम घोषित बनाया है। एसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि यह घटना लगभग एक माह पहले की है
विज्ञापन
लेकिन अब विवेचना के बाद इस पर इनाम घोषित किया गया है। इस डाकू पर पहले 50 हजार का इनाम था। जो यूपी पुलिस की ओर से घोषित था। अब यह डाकू 55 हजार का इनामी बन गया है। इसके अलावा डाकू ललित पटेल पुत्र जोकड़ पटेल निवासी पौशाला मप्र पर भी पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है।
गौरतलब है कि डाकू ललित ने बीते शनिवार को मोहकमगढ़ से जानकीशरण नामक किसान का अपहरण किया था लेकिन पुलिस ने उसे बुधवार को सकुशल छुडा लिया था। एसपी सतना ने बताया कि डाकू सरगना पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया है।