{"_id":"5807b4d34f1c1b592c704961","slug":"farmers-are-plowing-tractor-overturns-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से जुताई कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से जुताई कर रहे किसान की मौत
चित्रकूट
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खेत में जुताई कराते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रैक्टर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के चंद्रगहना गांव में मंगलवार शाम को अलखनारायण (28) पुत्र रामलखन घर के ही ट्रैक्टर से चालक कुशल पुत्र भगवानदीन के साथ बैठकर खेतों की जुताई करा रहा था।
अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत की मेड़ पर पलट गया। इससे अलख नारायण दब गया जबकि चालक कुशल दूर गिरकर घायल हो गया। चालक ने ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने किसी तरह अलख को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।