{"_id":"589a024e4f1c1b87523796d4","slug":"factory-held-by-guerrilla-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामार कर असलहा फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामार कर असलहा फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भरथौल गांव के पास पुलिस ने छापामार कर असलहे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दो आरोपियों में एक भाग निकला। एक को पुलिस ने दबोच लिया। मौके से 315 बोर के चार तमंचे, दो डबल बैरल बंदूक , एक 315 बोर रायफल और भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोतवाली व चौकी शिवरामपुर की टीम ने सयुंक्त रूप से भरथौल के पास बरूआ बांध किनारे एक कुटिया में छापा मारा। पुलिस के वाहनों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर गुलाब विश्वकर्मा पुत्र बोधीलाल निवासी भरथौल को दबोच लिया।
उसकी निशानदेही पर कुटिया से तमंचा, बंदूक, देशी, रायफल ,कारतूस व असलहे बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए गए। शिवरामपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मौके से भरथौल निवासी अक्की तिवारी पुत्र वृंदावन युवक भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नजदीक होने पर कई स्थानों से असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। इससे यह तो संभावना लगती है कि कहीं इनका प्रयोग चुनाव के दौरान तो नहीं होना था। शिवरामपुर के पास सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पीछे बरामद आधा दर्जन से अधिक असलहे व कारतूस के साथ पकड़े गए। आरोपी ने बताया कि इसकी बिक्री इन दिनों ज्यादा रहती है। गौरतलब है कि दस दिनों के अंदर राजापुर थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव में पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ी और रैपुरा थाना क्षेत्र के गौरिया जंगल में पुलिस ने एक आरोपी को असलहे बनाते समय पकड़ा है।