फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dewar bitten sister in law

देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 15 Apr 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 15 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dewar bitten sister in law
घटना के बाद गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन - फोटो : amarujala
मानिकपुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन

घर में खाना न खाने को लेकर मां ने बेटे को फटकारा तो गुस्साए देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी सहित फरार हो गया। वह अपने साथ भतीजे को भी ले गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल जाकर मृतका के परिजनों से जानकारी ली और आरोपी देवर के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सकरौंहा गांव में शुक्रवार की देर रात को स्व.बबुआ कोल की पत्नी रतिया देवी (45) घर के दरवाजे पर खाना बनाने के बाद बेटे को खाना खिलाने का इंतजार कर रही थी। रतिया की बड़ी बेटी रेशमा ने बताया कि उसका भाई बेलोंहा पड़ोस में रहने वाले चाचा कुनका कोल के घर से खाना खाकर निकला तो मां ने टोका कि जब घर में खाना नहीं खाना था तो बनवाया ही क्यों था।
विज्ञापन

इससे नाराज चाचा कुल्हाड़ी लेकर आया और मां के गर्दन व सिर पर वार कर दिया। जिससे मां लहुलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ देर में ही मां ने दम तोड़ दिया। यह देखते ही चाचा कुल्हाड़ी और उसके भाई को लेकर भाग निकला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका की दूसरी बेटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मानिकपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed