फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of retired teacher by bike collision

बाइक की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:51 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 30 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Death of retired teacher by bike collision
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन अवस्था में बैठे मृतक के परिजन - फोटो : amarujala
भरतकूप(चित्रकूट)। निमंत्रण कर पैदल गांव लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हुए। इलाज के दौरान वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बाइक चालक को यूपी 100 की पुलिस टीम फतेहगंज अतर्रा इलाज कराने ले गई।
विज्ञापन


 भरतकूप चौकी क्षेत्र से सटे फतेहगंज अतर्रा के बघेलाबारी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामप्रसाद पटेल (65) शनिवार की रात को गांव से कुछ दूर स्थित कल्याणपुर गांव में निमंत्रण करने गए थे। देर रात को वह पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे तभी रमजूपुर के पास तेज गति से पीछे से आए एक बाइक चालक ने वृद्ध को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें दोनों छिटककर दूर जा गिरे। अन्य राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। घायल वृद्ध की पत्नी प्रभादेवी ने बताया कि पुलिस टीम आई तो बाइक चालक को साथ लेकर फतेहगंज अस्पताल की ओर ले गई और रामप्रसाद को परिजन जिला अस्पताल चित्रकूट लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


         इलाज के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि 100 पुलिस टीम ने जानबूझकर दोषी बाइक चालक को बचाने के लिए अपने साथ ले गई जबकि गंभीर घायल वृद्ध को मौके पर ही छोड़ गई। परिजनों ने बताया कि इसकी शिकायत भी पुलिस विभाग के अधिकारियों से की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed