फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of a serpent bite from a sting

सर्प दंश से ग्रामीण की मौत

Wed, 05 Jul 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 05 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Death of a serpent bite from a sting
hariyana police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरैंया(ब्यूरो)।  सर्पदंश से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबा एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
    बुधवार की सुबह लगातार बारिश होने से  रैपुरा थानाक्षेत्र के देउंधा निवासी छोटा (35) पुत्र चुक्का के घर में जलभराव हो गया। आस पास नाली न होने से कई अन्य घरों में भी जलभराव हुआ। जिस पर छोटा ने घर के बाहर पानी निकासी के लिए मिट्टी खुदाई शुरु की तभी अचानक सर्प ने उसे डस लिया। यह देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि  छह पुत्रों में छोटा पांचवे नंबर का था।

     इसके अलावा मानिकपुर के बराहमाफी गांव में बारिश से रामनिवाज के कच्चे घर की एक दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं मौके पर मौजूद उसका 14 साल का पुत्र दीपक मलबे में दब गया। किसी तरह उसे मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed