फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bus recharged by passengers, injured 26

यात्रियों से भरी बस पलटी, 26 घायल

Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 30 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bus recharged by passengers, injured 26
कलक्ट्रेट-देवागंना मार्ग पर पलटी बस व दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास खड़े लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के कलक्ट्रेट-देवागंना मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार समेत 26 यात्री घायल हो गए। एक घायल को इलाहाबाद रेफर किया गया है। बस में 60 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


 मंगलवार सुबह बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के मडै़य्यन गांव से यात्रियों से भरी प्राइवेट बस मुख्यालय की ओर आ रही थी। गढ़ीवा के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक को टक्कर मारती हुई बस सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही डीएम विशाख जी अय्यर, एसपी मनोज कुमार झा व अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। चार एंबुलेंस भी पहुंचीं और बस से घायलोें को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल रामनरेश को इलाहाबाद रेफर किया गया है, जबकि अन्य की हालत सामान्य है। दोपहर बाद सीएमओ डा.राजेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बस में 60 यात्री सवार थे जिसमें 26 के घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में घायल लोग
चित्रकूट। घायलों में कैलहा निवासी गिरजा पत्नी सवलिया, धर्मराज पुत्र शिवप्रताप, राजा प्रसाद पुत्र वंशरूप, दउवा पुत्र बच्ची, हनुमान पुत्र फूलचंद्र, नवल किशोर पुत्र विजय, शिव प्रसाद पुत्र जगदीश, साकिब अली पुत्र शौकत अली, चुनवादी पत्नी धर्मराज, बांधिन निवासी अजय पुत्र गुलजार, गौबा पुत्र निजामुद्दीन, प्रसिद्धपुर निवासी ज्ञान सिंह पुत्र रामआसरे, शोभा सिंह का पुरवा निवासी शांति पत्नी पवन, जग्गी का डेरा निवासी अर्चना पुत्री रामनारायण, रेखा पुत्री रामनारायण, अंगद सिंह पुत्र रामनारायण,  रूखमा बुर्जुग निवासी राममनी पत्नी गोरेलाल, सिकरी निवासी रमेश पुुत्र गोरेलाल, कर्वी निवासी रंभला पुत्र कामता प्रसाद, उमरी निवासी बाबू लाल पुत्र भैयालाल, सपहा निवासी रमेश पुत्र बुद्धलाल, संगीता पत्नी चुन्नू, लखनपुर निवासी गुड़िया पत्नी श्याम लाल और बहादुर प्रसाद पुत्र रामप्रसाद भर्ती हैं। इसके साथ बाइक सवार कर्वी निवासी रमनेरश पुत्र भागवत और संतोष पुत्र जगननाथ को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोट आने पर इलाज कराकर दूसरी बस से घर भेज दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।  

 
सीएमओ को लगाई फटकार
हादसे के बाद डीएम एसपी तो तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन सीएमओ डा.राजेंद्र सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया। जिला अस्पताल में भी इलाज के लिए डाक्टरों की संख्या कम पड़ गई। इससे डीएम ने सीएमओे को फोन कर नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ अस्पताल पहुंचे। सीएमओ ने घायलों का हालचाल जानने की बजाए सीएमएस से ही जानकारी ली। फिर रास्ते में बैठे मरीजों से बात कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed