फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bubli Coal kidnapped and demanded Rs 50 lakh ransom

बबुली कोल ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख की फिरौती

Thu, 25 Jan 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 25 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bubli Coal kidnapped and demanded Rs 50 lakh ransom
demo
जिले की सीमा से सटे मप्र, रीवा के कटाई गांव से डाकू बबुली कोल गैंग ने एक किसान का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगी है। रीवा के एसपी व अपर एसपी ने अपहृत को छुड़ाने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित कर जंगल में कांबिंग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार मध्य रात्रि मानिकपुर की सीमा से सटे कटाई गांव में छह से अधिक डाकू आ धमके। गांव के किसान ललित सिंह (57) पुत्र विजयराज सिंह के घर के बाहर घेराबंदी की। बाहर सो रहे नौकर गुड्डा को जगाकर धमकी दी और उससे मालिक को किसी बहाने घर से बाहर बुलाने को कहा। गुड्डा ने बताया कि उसने जान बचाने की गरज से मालिक ललित सिंह को आवाज देकर बुलाया। उसकी आवाज सुनकर ललित सिंह मोबाइल लेकर बाहर आए। ललित के बाहर आए तो अगल-बगल खड़े डाकुओं ने उन्हें दबोच लिया और असलहों के बल पर जंगल की ओर ले गए। डाकुओं के कुछ जाने ही गुड्डा ने घर के अंदर जाकर ललित के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत पुलिस सूचना दी गई। जानकारी होते ही देर रात को रीवा एसपी ललित शाक्यवार और अपर एसपी शिवकुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। साथ ही जंगल की ओर पुलिस भी टीम गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान परिजन व पुलिस अपहृत के मोबाइल पर फोन लगाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डा के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे उनका मोबाइल एक बार उठा तो उन्होेंने कराहते हुए कहा कि वह बाद में घर आएंगे। इसके बाद एक फोन आया जिसमें डकैतों ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। यह भी कहा कि जगह व समय बाद में बताएंगे।  रीवा एसपी ने बताया कि अज्ञात बदमाश हैं, लेकिन सीमा क्षेत्र में डाकू बबुली कोल गैंग का मूवमेंट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस कांड मेें एक भोंडा कोल का भी नाम आया है जो बबुली गैंग के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed