{"_id":"5904d1874f1c1b2612c0c46b","slug":"attempting-gang-rape-brother-fleeing-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, भाई को पीट भागे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, भाई को पीट भागे आरोपी
चित्रकूट
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
घर घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, भाई को पीट भागे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप(चित्रकूट)। घर में घुसकर महिला के साथ तीन स्थानीय युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर दूसरे कमरे में मौजूद महिला का भाई पहुंचा तो आरोपियों ने उसे मारापीटा फिर धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चौकी क्षेत्र के कस्बे की निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को वह घर में अपने छोटे भाई के साथ थी। भाई दूसरे कमरे में सो रहा था तभी कस्बे के ही राधेलाल, अरविंद और अशोक कुमार उसके घर में जबरन दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध कर महिला के चिल्लाने पर दूसरे कमरे से उसका भाई आ गया। जिसे देखकर आरोपियों ने भाईबहन को लातघूंसों से मारापीटा। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का मेडीकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।