{"_id":"5aa8112a4f1c1ba8768b552c","slug":"a-member-of-the-bouli-coal-gang-was-dumped-with-a-stab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुली कोल गैंग का सदस्य तमंचे के साथ दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबुली कोल गैंग का सदस्य तमंचे के साथ दबोचा गया
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डाकू विजय कोल। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के अस्थाई सदस्य विजय कोल को पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। विजय कोल पर शिक्षकों के अपहरण के अलावा एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई गैंग में रह चुका है।
मंगलवार सुबह इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने गौतम टाकीज से एक ग्रामीण को रोका। लेकिन, पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए ग्रामीण ने अपनी पहचान मऊ खंडेहा के दबवा अहिरनपुरवा निवासी विजय कोल बताया। पड़ताल कराने पर पता चला कि वह डाकू बबुली कोल गैंग का अस्थाई सदस्य है और पहले भी कई गैंग में रह चुका है।
मानिकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय वांटेड था लेकिन इस पर इनाम नहीं था। अशोक कोल गैंग से भागने के बाद यह डाकू बबुली कोल गैंग में शामिल हो गया था। इस गैंग का यह अस्थाई सदस्य था। इसके मानिकपुर थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। इसलिए बुधवार को इलाहाबाद जाकर उसकी चित्रकूट अदालत में पेशी कराने के लिए लाने का प्रयास किया जाएगा।