फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A case of obscenity and posa act entered

अश्लीलता व पास्को एक्ट का मामला दर्ज

Sun, 16 Apr 2017 11:01 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 16 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
A case of obscenity and posa act entered
थाने में खाकी की शर्मनाक हरकत, की रेप की कोश‌िश - फोटो : अमर उजाला
बरगढ़(चित्रकूट)। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गोइया रोड पर संचालित प्राइवेट मदरसे के बाबा पर अश्लीलता करने और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दूसरी बार भी आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद अब छात्राओं के बयान एसडीएम के सामने होंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


   गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गोइया रोड पर स्थित एक कुटी में संचालित स्कूल के संचालक (शिक्षक/बाबा) पर 14 अप्रैल को वहां पढ़ने वाली स्थानीय छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि बाबा पढ़ाई के नाम पर अश्लीलता करता है। जिससे  कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही है। छात्राओं के परिजनों ने मुख्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से भी इसकी शिकायत की थी। यह खबर अमर उजाला मेें 15 अप्रैल के अंक में अश्लीलता का आरोप शीर्षक से खबर छपी थी।
विज्ञापन


    खबर छपने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि एक छात्रा के परिजन की तहरीर पर कुटी संचालक शिक्षक कुतुबद्दीनशह पर अश्लीलता करने व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बाबा से पूछताछ भी की गई है। अब आरोप लगाने वाली छात्राओं का एसडीएम के सामने बयान दर्ज होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि पहले दिन पुलिस ने भी मामले को टालमटोल करने का प्रयास किया था।


इस मामले में पुलिस ने कहा था कि पुराने विवाद के चलते छात्राओं के परिजन बाबा के खिलाफ तहरीर दी है। इसी क्षेत्र में संचालित मदरसे के संचालक ने बताया कि इस कुटी में कुछ परिवार की छात्राएं पढ़ने जाती थीं। पूरे मामले में उनके मदरसे से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed