फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   प्रधान व प्रधानपति पर रासुका तामील

प्रधान व प्रधानपति पर रासुका तामील

Sun, 20 Jan 2019 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रधान व प्रधानपति पर रासुका तामील
प्रधान व प्रधानपति पर रासुका तामील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मऊ कस्बे में दिनदहाड़े सपा नेता के भजीते पर गोलियों की बारिश कर हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी मऊ के प्रधानपति व अहिरीगांव के प्रधान पर पुलिस अधीक्षक ने रासुका तामील करने की स्वीकृति दी है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध मऊ प्रधान पति अमित द्विवेदी पुत्र शिवऔतार द्विवेदी निवासी मऊ व प्रधान अनिल कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद उर्फ पप्पू द्विवेदी निवासी अहिरी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए)के तहत कार्यवाही करायी गयी है। छह जून 2018 को थाना मऊ व तहसील से कुछ आगे बढ़ने पर रैपुरा बरगढ़ निवासी सपा नेता उग्रसेन मिश्रा व उनके साथियों को घेरकर हत्या के इरादे से दिन दहाड़े राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गाड़ी पर फ ायरिंग की थी। जिसमें सपा नेता के भतीजे दुर्गेश उर्फ छोट्टा पुत्र अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी थी। साथ में बैठे अंकित शुक्ला घायल हुए थे और उग्रसेन मिश्रा आदि बाल-बाल बचे थे । घटना से पूरे कस्बे में अफ रातफ री मच गयी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिसकी पुनर्बहाली व जनता में विश्वास निर्माण के लिए जनपद के विभिन्न थानों बरगढ़, रैपुरा, राजापुर मानिकपुर आदि का पुलिस बल कस्बे के आसपास लगाया गया था । इसी घटना के आधार पर जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed